Kanpur News: बारिश में बार-बार ट्रिप हो रहा शांतिनगर फीडर
कानपुर, सितम्बर 25 -- Kanpur News: कानपुर। हैरिसगंज सबस्टेशन से जुड़े शांतिनगर, खपरा मोहाल, रेल बाजार फीडर की बिजली के लगातार बाधित होने की शिकायत केस्को एमडी से की गई है। छावनी परिषद सदस्य लखन लाल ओमर ने पत्र भेजकर स्थायी समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि हाईटेंशन लाइन के पास पेड़ होने से बारिश में उनकी डालियां लाइन से टकराती हैं या टूटकर गिर जाती हैं। इससे फीडर ट्रिप हो जाता है और पेट्रोलिंग कर फाल्ट खोजने में कई घंटे लग जाते हैं। बारिश अधिक होने पर फीडर दो-दो दिन तक बंद रहने की स्थिति बन जाती है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मीरपुर स्थित रक्षा प्रतिष्ठान की बाउंड्रीवाल से छावनी अस्पताल के सामने तक हाईटेंशन लाइन को अंडरग्राउंड कराने का सुझाव दिया है, ताकि बार-बार फाल्ट और बिजली आपूर्ति बाधित होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.