Kanpur News: बारिश में डूबा बजरंग नगर, 40 से अधिक परिवार बेहाल
कानपुर, सितम्बर 3 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के चलते नगर पंचायत रनिया के वार्ड नंबर 14 स्थित बजरंग नगर में जलभराव से हालात बिगड़ गए। बस्ती में पानी भरने से 40 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। घरों के आसपास पानी जमा होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। जल निकासी की बदहाल व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश है।
राज्यमंत्री की भूमिका जलभराव की सूचना पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला मौके पर पहुंचीं। उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर समस्या की जानकारी ली और बस्ती में जलभराव का जायजा लिया। राज्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल पानी की निकासी कराने के निर्देश दिए।
नाले की सफाई का काम निरीक्षण के दौरान नाला चोक होने के कारण पानी की निकासी बाधित होने की बात सामने आई। इसके बाद जेसीबी मशीन लगाकर नाले की सफाई का काम शुरू क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.