कानपुर, जुलाई 7 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में मौसम बार बार करवट बदल रहा है। बदली की धूप से बढ़ी उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। रविवार शाम से शुरू हुआ बारिश का रुक-रुक कर सिलसिला रात तक जारी रहा। सोमवार को भी कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के साथ दिन शुरू हुआ, लेकिन बदली के बीच धूप निकलते ही उमस बढ़ गई। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा, जबकि उमस भरी गर्मी में बिजली की कटौती, लो वोल्टेज व ट्रिपिंग उपभोक्ताओं की मुसीबत का सबब रही। जनपद में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है, जबकि तापमान में भी उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। रविवार शाम से शुरू हुई बारिश का सिलसिला पूरी रात रुक-रुक कर जारी रहा। इसके साथ ही रात में पारा सामान्य से करीब एक डिग्री नीचे गिरकर 25.8 डिग्री पर पहुंचने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, जबकि रात में ...