Kanpur News: बारिश ने गिराया तापमान, सितंबर की शुरुआत में 78.5 मिमी बरसा पानी
कानपुर, सितम्बर 1 -- Kanpur News: कानपुर। अगस्त की तरह सितंबर माह में भी बारिश की अच्छी शुरुआत हुई है। मंगलवार को 78 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इससे अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री आ गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को तो बारिश रहेगी लेकिन गुरुवार से केवल छितरी ही रह जाएगी। पूर्व में सात सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अभी सक्रिय है, लेकिन इसके आगे दिशा बदलने से प्रभावित राज्यों और क्षेत्रों में बदलाव हो सकता है। उड़ीसा, झारखंड और मध्य प्रदेश के बाद जो प्रभाव उत्तर प्रदेश में पड़ने की उम्मीद थी वह दिशा बदलने से अब अधिक प्रभावित नहीं करेगा। छिटपुट बारिश की संभावना ही रहेगी。
मौसम का प्रभाव बंगाल की खाड़ी के अलावा उत्तरी पाकिस्तान से आए पश्चिमी विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.