कानपुर, सितम्बर 1 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा संवाददाता। बारिश ने रनियां क्षेत्र से होकर गुजरने वाले हाईवे की बदहाली की पोल खोल दी है। मयूर पुल से रायपुर तक कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत उखड़ने लगी है। गड्ढों की मरम्मत के लिए की गई पैचिंग भी बारिश की मार नहीं झेल पा रही है। गिट्टी उखड़कर हाईवे पर फैल गई है, जिससे सड़क पर जगह-जगह बिखरी गिट्टी दोपहिया वाहन चालकों की मुसीबत बनी है। मयूर पुल से रायपुर के बीच कई जगह सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए थे। इनमें से अधिकांश गड्ढों को एनएचआई की ओर से पैचिंग कर भरने का प्रयास किया गया, लेकिन बारिश होते ही पैचिंग उखड़ने लगी। गड्ढों में डाली गई क्रशर गिट्टी सड़क पर फैलकर वाहनों के पहियों के नीचे आ रही है। इससे खासकर दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और अनियंत्रित होकर गिरने का खतरा बना हुआ है। उखड़ी गिट्टी वाहनों के आवागमन ...