Kanpur News: बारिश को तरसता रहा शहर, उमस ने तरबतर किया
कानपुर, जुलाई 18 -- Kanpur News: कानपुर। उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बाद भी शहर बारिश को तरस रहा है। हीट डे और बारिश का एक साथ अलर्ट जारी किया गया था। कहीं उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार तक ऑरेंज और 24 तक बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र प्रदेश के कुछ ही हिस्सों में हावी है। मानसून की ट्रफ लाइन हरदोई से होकर गुजर रही है लेकिन कुछ जनपदों को छोड़ शेष में अच्छी बारिश नहीं हो पा रही है। शहर के कैंट क्षेत्र में हल्की बौछारें पड़ीं लेकिन शेष शहर में बादलों की आवाजाही बनी रही। बादलों के बावजूद बारिश नहीं हुई।
मौसम की स्थिति बदली के चलते तापमान में कमी आई। अधिकतम पारा 36 डिग्री से घटकर 34.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। लेकिन न्यूनतम पारा 23.8 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.