कानपुर, सितम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बारिश के बाद बुधवार शाम शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। प्रमुख चौराहों और पुलों पर करीब तीन घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। सड़कों पर वाहन रेंगते रहे और हजारों लोग जाम में फंसे रहे। सबसे खराब स्थिति गोविंदपुरी नए पुल पर रही, जहां करीब ढाई घंटे तक वाहन आगे नहीं बढ़ सके। इस दौरान करीब छह एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। एंबुलेंस में मरीजों के तड़पने से लेकर अस्पताल पहुंचने तक की चिंता में तीमारदार परेशान रहे। गोविंदपुरी नए पुल पर शाम साढ़े छह बजे से रात नौ बजे तक जाम लगा रहा। चावला मार्केट चौराहे से फजलगंज तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पुल पार करने में बाइक सवारों को भी करीब एक घंटे तक का समय लगा। जबकि चौपहिया वाहन डेढ़ घंटे में पुल पार कर सके। एंबुलेंस के सायरन बजने के बावजूद...