Kanpur News: बारिश के बाद कच्चे मकान की छत ढही, गृहस्थी मलबे में दबी
कानपुर, सितम्बर 27 -- Kanpur News: राजपुर, संवाददाता। तीन दिन की बारिश के बाद रविवार को नगर पंचायत राजपुर के मुखर्जी नगर वार्ड में कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय परिवार के सदस्य बाहर होने से बाल-बाल बच गए। छत के मलबे में अनाज, कपड़े, गैस चूल्हा-सिलेंडर और बच्चों की किताबें समेत घरेलू सामान दबकर खराब हो गया। मकान मालिक राजकुमार निषाद ने बताया कि बारिश के कारण दीवारों में दरारें आ गई थीं। उन्होंने आवास योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक लाभ नहीं मिला। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा और आवास की मांग की है। सूचना पर लेखपाल रविंद्र शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: बारिश में गरीब मजदूर का कच्चा मकान गिरा, गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट ईओ नी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.