Kanpur News: बारिश के कारण फॉल्ट से 50 मोहल्लों की बिजली गुल
कानपुर, अगस्त 3 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बारिश की वजह से शहर में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। रविवार रात हुई तेज बारिश के बाद बड़े फॉल्ट तो देर रात तक बने, लेकिन गली-मोहल्लों के लोकल फॉल्ट न बनने से रात भर बिजली गुल रही। सुबह मरम्मत का काम शुरू हुआ तो सोमवार को दोपहर बाद फिर से बिजली बारिश की वजह से गुल हो गई। कई इलाकों में हाईटेंशन लाइन के फॉल्ट हो गए, जिससे बिजली बाधित रही। देर रात तक फॉल्ट बनाए गए जिससे 50 से अधिक मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। जूही कला, नक्षत्र वाटिका, बर्रा बाईपास, सचान चौराहा की बिजली पांच घंटे तक बाधित रही। हैरिसगंज, शांति नगर की बिजली शाम साढ़े चार बजे बारिश होने के वक्त गुल हुई और देर रात बहाल हो सकी। इसी तरह नौबस्ता, ट्रांसपोर्ट नगर, बाबूपुरवा, पनकी बी ब्लॉक, चीनापार्क सबस्टेशन दलेलपुरवा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.