कानपुर, अगस्त 28 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में मंगलवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला गुरूवार को भी जारी रहा। इससे जहां लोगों को उमस से राहत मिली। दिन में पारा गिरने के साथ ही ठंडी हवा ने माहौल को खुशनुमा कर दिया। बारिश से जहां फसलों को संजीविनी मिलने से किसानों के चेहरे पर चमक दिखाई दी। वहीं जलभराव व कीचड़ से परेशानी भी उठानी पड़ी। जनपद में पिछले तीन दिन से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से खासी राहत मिली। बुधवार रात में बारिश के बाद भी पारा सामान्य से एक डिग्री ऊपर रहा। इससे उमस बरकरार रही। गुरूवार को बदली के साथ दिन शुरू हुआ। दिन में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला चला। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। दोपहर में पारा सामान्य के करीब रहने के साथ ही पौने चार किमी प्रति घंटा क...