Kanpur News: बारिश का पानी जमा होने से बढ़ा बीमारियों का खतरा
कानपुर, सितम्बर 4 -- Kanpur News: शिवली। कस्बा शिवली से लेकर मैथा ब्लॉक क्षेत्र के गांवों की गलियों में कई दिनों से बारिश का गंदा पानी जमा रहने के कारण इन दिनों मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। गंदे पानी और कीचड़ से भीषण दुर्गंध भी उठ रही है। बरसात के मौसम में बुखार और मच्छरजनित बीमारियों का खतरा पहले ही बढ़ गया है। वहीं आबादी के बीच जमा गंदा पानी परेशानी और बढ़ा रहा है। बुजुर्गों को भी घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार लोगों से सफाई कराने के साथ दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.