कानपुर, सितम्बर 28 -- Kanpur News: कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव की रहने वाली आरती ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर रविवार रात में 12 बकरी-बकरा चोरी होने का आरोप लगा कार्रवाई की गुहार लगाई है। गाड़ी की आवाज सुनकर जब तक परिजन शोर मचाते चोर बकरियों को गाड़ी में लेकर फरार हो गए। चौकी प्रभारी कांधी मलोकचंद ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...