Kanpur News: बायोगैस प्लांट की सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया
कानपुर, अगस्त 20 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रोशनमऊ में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। गांव के गाटा संख्या 182, जो बायोगैस प्लांट के नाम पर सरकारी अभिलेखों में दर्ज है, पर गुरुवार को अवैध निर्माण कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर राजस्व और पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य को रुकवाया और ध्वस्त करा दिया। नटपुरवा गांव के निवासी पवन पुत्र राजेश द्वारा बायोगैस प्लांट की चिन्हित भूमि पर अवैध रूप से पक्का निर्माण कराया जा रहा था। अवैध निर्माण की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल शिवम यादव मौके पर पहुंचे और चल रहे निर्माण कार्य को तुरंत रोकने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Barabanki News: ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा, तीन पर मुकदमा इस पर कब्जा कर रहे लोगों ने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.