Kanpur News: बाबूपुरवा में एक रात में दो घरों में चोरी
कानपुर, अगस्त 18 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। बाबूपुरवा में शातिर दो घरों से नकदी व मोबाइल उड़ा ले गया। चोरी की जानकारी पर पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की। वहीं, घर के पास लगे सीसी कैमरे में एक संदिग्ध कैद हुआ है। चर्चा है कि पाइप के सहारे मोमबत्ती कारोबारी के घर की तीसरी मंजिल में पहुंच चोरी का प्रयास करने वाले आरोपित ने वारदात को अंजाम दिया है। बाबूपुरवा अजीतगंज निवासी कारपेंटर शकील अहमद ने बताया कि रविवार रात पूरा परिवार अपने-अपने कमरों में सो रहा था। इस दौरान देर रात एक चोर घर के पिछले हिस्से से पाइप के सहारे अंदर घुस गया और मोबाइल व कमरे की अलमारी में रखे 8 हजार रुपये पार कर ले गया। कूलर की आवाज के चलते घटना की जानकारी नहीं हो सकी। देर रात करीब 2:30 बजे मंझले भाई एक समारोह से लौट कर घर आए तो बिखरा सामान देख चोरी की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.