Kanpur News: बाबा जागेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक, सांसद व विधायक शामिल हुए
कानपुर, अगस्त 8 -- Kanpur News: कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बाबा जागेश्वर मंदिर में शनिवार को रुद्राभिषेक और भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने इसमें हिस्सा लिया। सांसद रमेश अवस्थी व कई विधायकों ने इसमें भाग लिया। नवाबगंज स्थित मैनावती मार्ग पर स्थित मंदिर परिसर में अपरान्ह दो बजे से भंडारा भी किया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, सावन के दूसरे सोमवार को लेकर शिव मंदिरों में तैयारियां चलती रहीं। मंदिर में चले रुद्राभिषेक में विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक नीलिमा कटियार, जेके अर्बन स्क्रैप्स के निदेशक संजय दुबे, नीरज चतुर्वेदी, सर्वेश शुक्ला, मोनू पांडेय आदि ने भी रुद्राभिषेक में भाग लिया। पूजन में दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल आदि का उपयोग किया गया। मंदिर परिसर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.