Kanpur News: बाबा आनन्देश्वर में वीआईपी कल्चर खत्म, उमड़े भक्त
कानपुर, अगस्त 4 -- Kanpur News: कानपुर। सावन के पहले सोमवार के बाद मंगलवार को भी शिव मंदिरों में भक्तों के दर्शन के लिए आने का क्रम जारी रहा। बाबा आनन्देश्वर में मंगलवार को संध्या भोग आरती के बाद बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन किए। मंदिर प्रबंधन ने आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में दो अगस्त को प्रकाशित मंदिर के वीआईपी दर्शन पर रोक की खबर का हवाला देते हुए समाचार पत्र का आभार जताया। यहां सोमवार को सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने वीआईपी दर्शन न करके भक्तों की लाइन में लगकर बाबा आनंदेश्वर के दर्शन किए थे। उधर, श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने श्री नागनाथ स्वरूप में दर्शन किए। सावन के छठे दिन भी भक्तों का तांता लगा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.