Kanpur News: बाणेश्वर मंदिर के लिये सीओ ट्रैफिक ने देखी यातायात व्यवस्था
कानपुर, जुलाई 28 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। पौराणिक बाणेश्वर महादेव मंदिर में आगामी सावन माह के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। मंगलवार को सीओ यातायात विनय कुमार सिंह ने बनीपारा जिनई स्थित मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीओ ट्रैफिक के साथ यातायात प्रभारी विवेक सिंह और रूरा थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज भी मौजूद रहे। अधिकारियों की टीम ने मंदिर परिसर, मुख्य प्रवेश मार्गों और कांवड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों का निरीक्षण किया। सीओ विनय कुमार सिंह ने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सावन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो। यह भी पढ़ें- Kanpur News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.