Kanpur News: बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक मैथानी, बांटी राहत सामग्री
कानपुर, सितम्बर 9 -- Kanpur News: कानपुर। गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बुधवार को जलभराव और बाढ़ प्रभावित रविदासपुरम, मायापुरम और बिहारी छठ पूजा कमेटी टोला का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों और छठ पूजा करने वाले लोगों का हालचाल जाना। विधायक ने राहत सामग्री से भरे दो ट्रक रवाना कराकर पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न व जरूरत का सामान वितरित किया। राहत सामग्री में खाद्यान्न, पौष्टिक आहार, बाल्टी-जग, तिरपाल और लैय्या-चना शामिल था। विधायक ने कहा कि बीते दो दिनों में पांडुनदी का जलस्तर बढ़ने से रविदासपुरम, मायापुरम के पिछले हिस्से और बिहार टोला की बस्ती में कई घरों के भीतर पानी पहुंच गया। उन्होंने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि संकट की घड़ी में वह परिवार और अभिभावक की तरह उनके साथ खड़े हैं। कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आपदा के समय कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.