कानपुर, नवम्बर 5 -- Kanpur News: कानपुर। नगर कांग्रेस की ओर से शिवाला बाजार में पदयात्रा निकाली गई। धनतेरस पर स्थानीय बाजार के दुकानदारों से ही खरीदारी करने की अपील की गई। नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि त्योहारों की असली रौनक बाजारों में होती है। ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन से छोटे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि स्थानीय व्यापारियों के साथ खड़े होकर उनकी आर्थिक मजबूती में योगदान दें। निजामुद्दीन खां, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश कन्नौजिया, विनय पांडे, संजय दीक्षित, राजू कश्यप, राजेंद्र वाल्मीकि, विनोद अवस्थी, अकील कुरैशी आदि रहे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: स्वदेशी दीपावली मेले में बढ़ी रौनक, खरीदारी को उमड़ रही भीड़ यह भी पढ़ें- Rudrapur News: दीपावली त्योहार सुरक्षित मनाने को लेकर कोतवाली में बैठक ...