Kanpur News: बाजारों में उमड़ा त्योहारी उल्लास, सड़कों पर भीषण जाम
कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। धनतेरस और दीपावली की खरीदारी को लेकर मंगलवार को शहर के बाजारों में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। वाहन खरीदने के लिए शोरूमों में पहुंचने वाले ग्राहकों से लेकर थोक बाजारों में खरीदारी करने वालों की भीड़ के चलते प्रमुख बाजारों की गलियां तक जाम हो गईं। दोपहर से देर शाम तक दुकानों पर रौनक रही, लेकिन सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारों के कारण लोगों को घर पहुंचने में खासी परेशानी उठानी पड़ी। मालरोड हो या स्वरूपनगर रोड, गुमटी बाजार हो या दर्शनपुरवा की गलियां, गोविंदनगर से चावला मार्केट चौराहे तक और 40 दुकान बाबूपुरवा से किदवईनगर सब्जी मंडी रोड तक हर जगह जाम की स्थिति रही। जरीबचौकी से फजलगंज और फजलगंज से बैंक चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई जगह लोगों को निकलने का रास्ता तक नहीं सूझ रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.