कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। पनकी पड़ाव में मंगलवार शाम स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सामने तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वृद्ध सड़क पर गिरकर टैंकर के पहिए के नीचे आ गए। गंभीर हालत में उन्हें हैलट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक पर सवार उनका भतीजा भी घायल हो गया। घाटमपुर के जुरइया गांव निवासी किसान रामकिशोर त्रिवेदी (67) गांव के ही रिश्ते के भतीजे राधा किशन तिवारी के साथ एक करीबी की अंत्येष्टि में शामिल होने बिठूर गए थे। मंगलवार शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। पनकी पड़ाव में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रामकिशोर उछलकर सड़क पर गिरकर टैंकर के पहिए के नीचे आ गए। हादसे में...