कानपुर, जुलाई 26 -- Kanpur News: बिधनू। रमईपुर मगरासा गांव के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ऑटो पलट गई। हादसे में ऑटो किनारे बैठी आशा बहू की दबने से मौत हो गई, जबकि गर्भवती महिला समेत दो लोग घायल हो गए। साढ़ बैरीखेड़ा गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद की 49 वर्षीय पत्नी मिथलेश कुमारी आशा बहू पद पर कार्यरत थी। बेटे निर्भय ने बताया कि शनिवार को मां गांव की एक गर्भवती को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आटो से नौबस्ता लेकर जा रही थी, तभी मगरासा निर्माणाधीन रिंग रोड के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दबकर मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि राहगीरों ने गर्भवती महिला समेत अन्य सवारियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, हैलट में उपचार के दौरान शनिवार देर रात मिथलेश की मौत हो गई। थाना प्...