Kanpur News: बाइक सवारों ने मौरंग गिट्टी सप्लायर से नगदी-बाइक लूटी
कानपुर, अगस्त 2 -- Kanpur News: कानपुर देहात। रनियां थाना क्षेत्र के उमरन के सामने कानपुर-औरैया हाईवे पर शनिवार देर रात मौरंग गिट्टी सप्लायर को ओवरटेक कर रोकने के बाद बाइक सवार बदमाशों ने उससे ग्यारह हजार रुपये व बाइक लूट ली। पीड़ित ने रनियां पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने घटना की छानबीन कर बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के परनामिनपुरवा बारा का रहने वाला धर्मेंद्र यादव मौरंग गिट्टी सप्लाई का काम करता है। शनिवार देर रात वह किसी काम से किसान नगर गया था। वहां से वापस आते समय उमरन स्थित एक ढाबे में खाना खाने के बाद वह घर लौट रहा था। रात करीब 11:30 बजे उमरन के आगे कानपुर औरैया हाईवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसको ओवर टेक करने के बाद बाइक गिरा दी। इसके बाद बदमाश उसके जेब म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.