Kanpur News: बाइक निकालने को लेकर संघर्ष, पांच घायल
कानपुर, अगस्त 22 -- Kanpur News: रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के सिसाही गांव निवासी इरशाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले के अलाउद्दीन रास्ते से बाइक निकाल रहे थे। उन्होंने मवेशी बंधा होने के चलते कुछ देर बाद निकलने को कहा। इसी से नाराज होकर अलाउद्दीन, शान मोहम्मद, जीशान व शबनम ने लाठी-डंडा लेकर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। बचाने के प्रयास में उसकी पत्नी संजू, पारिवार के रिजवान, उस्मान व हिना भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराकर छानबीन शुरू की है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: घर से बुलाकर लाठी डंडों सरियों से जानलेवा हमला, पांच पर एफआईआर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.