कानपुर, अक्टूबर 19 -- Kanpur News: मूसानगर। सब्जी मंडी मूसानगर के रहने वाले अजय निषाद किराना की दुकान किए हैं। आरोप है कि उनकी दुकान पर आए भरतौली गांव के एक युवक ने उनसे बाइक मांगी। इससे इंकार करने से उसने मारपीट कर दी। बचाने में उसका भाई अजीत भी घायल हो गया। दोनों को पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी पुखरायां भेजा। वहां से उनको मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। एसओ मूसानगर अमिता वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने व मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...