Kanpur News: बाइक खड़ी करने पर कर्मचारी को पीटा
कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कल्याणपुर। कल्याणपुर में दुकान के सामने बाइक खड़ी करने पर दबंगों ने लोहे की रॉड से पड़ोस की दुकान के कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। कल्याणपुर में सौम्या ऑटो पार्ट्स में विकास नाम का युवक काम करता है। आरोप है कि 18 अक्टूबर की शाम पड़ोसी अनुराग की दुकान के सामने एक ग्राहक ने बाइक खड़ी कर दी। इस बात को लेकर अनुराग ने विकास से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर अनुराग व उसके भाई हेमंत ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दबंगों ने विकास के सिर पर लोहे की रॉड मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.