Kanpur News: बांके बिहारी मंदिर में आल्हा गायन का आयोजन
कानपुर, सितम्बर 4 -- Kanpur News: मूसानगर। चपहरघटा गांव में शुक्रवार को दो दिवसीय आल्हा गायन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महोबा के राजा परमाल चंदेल के शूरवीर योद्धा दक्षराज और बच्छराज को मांडवगढ़ के शासक करिया ने मार दिया था। करिया उनके शवों को ले गया था और बरगद के पेड़ पर टांग दिया था। इसके बाद आल्हा, ऊदल और मलखान ने मांडवगढ़ पर चढ़ाई की। आल्हा गायक विनोद यादव, मजीरा वादक जयराम और झालोकर से आये झीका वादक श्याम बाबू जैसे कलाकारों ने वीररस के छंद में इस कहानी का वर्णन किया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: चंडिका मंदिर पर सजी कजरी की महफिल, हजारों लोग हुए मंत्रमुग्ध
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.