Kanpur News: बहनों ने भाइयों को बांधा रक्षा सूत्र, खिलाई मिठाई
कानपुर, अगस्त 29 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। जनपद में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाइयों में राखी बांधने के साथ मुंह मीठा करा रक्षा का वचन लिया। इसके साथ ही भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों से उपहार पाकर बहनों के चेहरे खिल उठे। बच्चों ने घरों और पेड़ों में पड़े झूलों का आनंद लेने के साथ ही पकवानों का भी लुत्फ उठाया। जनपद में बहनों ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है,इसे समझो न रेशम का तार भइया आदि गीतों के साथ शुक्रवार सुबह की शुरुआत हुई। घरों में सुबह से महिलाएं पकवान तैयार करने व भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके जाने की तैयारी में जुटी दिखीं। कुछ बहनें राखी लेकर भाइयों के घरों पर पहुंची,जबकि कई जगह भाई खुद बहनों के घर राखी बंधवाने पहुंचे।बहनों ने भाइयों की कला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.