Kanpur News: बस ने तीन वाहनों में मारी टक्कर, युवक घायल
कानपुर, अक्टूबर 28 -- Kanpur News: कल्याणपुर। इंदिरानगर में बुधवार रात तेज रफ्तार अनियंत्रित निजी बस ने भल्लू बिरयानी की दुकान के सामने खड़ी स्कार्पियो में टक्कर मार दी। हादसे में नारामऊ निवासी राजेश कुमार भारती घायल हो गए। जबकि स्कार्पियो, कार और लोडर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस चालक की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। स्थानीय लोगों ने चालक के नशे में होने का आरोप लगाया। प्रत्यक्षदर्शी शिवेंद्र सिंह ने बताया कि बस तेज रफ्तार में थी और कई गाड़ियों को टक्कर मारी। एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि चालक से पूछताछ की जा रही है। घायल को अस्पताल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.