Kanpur News: बसों का किराया चार गुना तो फ्लाइट पांच गुना तक महंगी
कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। धनतेरस और दीपावली पर घर लौटने की चाह आम यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रही है। दिल्ली और जयपुर से कानपुर आने वाली टूरिस्ट बसों का किराया सामान्य दिनों के मुकाबले तीन से चार गुना तक पहुंच गया है। वहीं, छह और सात नवंबर को दिल्ली से कानपुर आने का हवाई किराया 23 हजार रुपये तक हो गया है। मुंबई से किराया 27 हजार और बेंगलुरु से 32 हजार रुपये तक पहुंच गया है। कई ट्रेनों में फ्लेक्सी फेयर लागू होने से किराया दो से ढाई गुना तक बढ़ गया है। ऐसे में यात्री अब तत्काल और वीआईपी कोटे में एक सीट पाने की जुगत में जुटे हैं। मंगलवार को दिल्ली से आकर हावड़ा और लखनऊ रूट पर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। स्लीपर कोच तक में पैर रखने की जगह नहीं थी। मजबूरी में कई यात्री बच्चों को चादर का झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.