Kanpur News: बर्रा में पेंट कारोबारी का शव बेड पर पड़ा मिला
कानपुर, अगस्त 3 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। बर्रा में पेंट कारोबारी का शव घर के अंदर बेड पर पड़ा मिलने से सनसनी मच गई। पारिवारिक कलह के चलते कारोबारी करीब छह महीने से घर में अकेले रह रहे थे जबकि पत्नी बच्चों संग मायके में थी। कमरे से दुर्गंध उठने पर पहली मंजिल पर किराए पर रहने वाली युवती ने अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस व परिजन को सूचना दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्यों का संकलन कर शव पोस्टमार्टम भिजवाया। बर्रा विश्व बैंक ए-वन ब्लाक निवासी 37 वर्षीय अनुराग बघेल पेंट का कारोबार करते थे। परिवार में पत्नी प्रियंका, बेटा अंश और बेटी चित्रांशी हैं। बगल में रहने वाले आटो पार्ट्स कारोबारी छोटे भाई चेतन बघेल ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते छह महीने पहले भाभी प्रियंका बच्चों को लेकर दिल्ली स्थित मायके चली गई थीं। इसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.