Kanpur News: बरेली ने शाहजहांपुर को 67 रन से हराया
कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर। डॉ. गौरहरि सिंहानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट टी-20 चैम्पियनशिप में मंगलवार को तीन मुकाबले खेले गए। इसमें बरेली वेटरंस इलेवन ने शाहजहांपुर वेटरंस इलेवन को 67 रन से पराजित किया। वहीं, अमरोहा वेटरंस इलेवन ने मुजफ्फरनगर वेटरंस इलेवन को छह विकेट से और पीलीभीत वेटरंस इलेवन ने लखीमपुर वेटरंस इलेवन को तीन विकेट से हराया। एसआरएमसी इंजीनियरिंग कॉलेज बरेली मैदान पर हुए मैच में बरेली ने छह विकेट पर 167 रन बनाए। टीम की ओर से अनुज शर्मा ने 64 रन, शिव कुमार राठी ने 39 रन और रियाज अफरीदी ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में मनोज यादव ने तीन विकेट लिया। जवाब में शाहजहांपुर की टीम 18.2 ओवर में 100 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से तारिक ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में निजाम खान ने तीन विकेट लिया। अमरोहा में हुए मैच में मुजफ्फरनगर ने नौ विकेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.