Kanpur News: बरामद प्रतिबंधित सांपों को जंगल में छोड़ा
कानपुर, जुलाई 3 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता गंगा बैराज के पास नुमाइश करने वालों से बरामद प्रतिबंधित सांपों को जंगल में छोड़ दिया गया। डीएफओ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने दो रॉक पाइथन, 3 दोमुंहा (सैंडबोआ), दो अजगर (पाइथन), एक कोबरा और एक रैट स्नेक को ऐलन वन में छोड़ा गया। पंजाब निवासी वन्य जीव प्रेमी ने प्रतिबंधित सांपों की नुमाइश करने वालों को चिह्नित कर वन विभाग को सूचित किया था। शिकायत का संज्ञान लेते हुए वन विभाग की टीम ने बुधवार शाम सांपों का प्रदर्शन करने वालों को पकड़ा था। इनके पास से कुल सात सांप मिले थे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: प्रतिबंधित सांपों की कर रहे थे नुमाइश, वन विभाग ने दबोचा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.