कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। बरौर थाना क्षेत्र के बरगवां गांव में एक मक्का के खेत में युवक का शव पड़ा देख हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची बरौर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मूसानगर के पुलन्दर निवासी कैलाश के पुत्र शुशांत 28 वर्ष का शव बरगवां गांव के मानसिंह के मक्का के खेत में पड़ा देख लोगों में हडकंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे बरौर एस ओ राहुल कुमार व सीओ धर्मेन्द्र कुमार रघुवंशी ने मौका मुआवना किया और फारंसिक टीम बुला कर साक्ष्य एकत्रित करवाए। बरौर एस ओ ने बताया कि प्रथम द्रष्टा आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। वहीं मृतक के पिता कैलाश ने पुत्र की शिनाख्त की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...