Kanpur News: बनीपारा क्षेत्र के 65 गांवों में 15 घंटे गुल रही बिजली
कानपुर, सितम्बर 1 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। विद्युत वितरण खंड रूरा से जुड़े बनीपारा उपकेंद्र की 33 केवी विद्युत लाइन में हुए फाल्ट के चलते 65 गांवों की बिजली आपूर्ति 15 घंटे तक ठप रही। इसके चलते इन गांवों में रातभर ब्लैक आउट रहा। इससे लगभग सात हजार परिवारों को रात भर अंधेरे में गुजारनी पड़ी। बनीपारा उपकेंद्र की 33 केवी विद्युत लाइन में सोमवार रात करीब 10 बजे फाल्ट होने से अचानक बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। बिजली जाते ही उपभोक्ताओं ने संबंधित विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, तो जिम्मेदारों ने अपने सीयूजी और व्यक्तिगत फोन बंद कर लिए। रात भर बिजली न आने के कारण भीषण गर्मी में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली कटौती का सीधा असर सुबह के समय रोजमर्रा की जरूरतों पर देखने को मिला। घरों में लगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.