Kanpur News: बदली की धूप से बढ़ी उमस में लोग हुए परेशान
कानपुर, अगस्त 29 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में मौसम बार बार करवट बदल रहा है। पिछले चार दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद शनिवार को मौसम ने फिर से करवट बदली। दोपहर में पारा 33.4 डिग्री पर पहुंचने के साथ ही बदली के बीच निकली तेज धूप से बढ़ी उमस से लोग परेशान रहे। कुछ स्थानों पर हुई रिमझि़म बारिश के बाद भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिल सकी।
बरसात के बाद मौसम का अहसास जनपद में सावन के अंतिम दौऱ में चार दिन हुई रुक-रुककर बारिश से लोगों को खासी राहत मिली थी। इतना ही नहीं मौसम भी खुशनुमा हो गया था। शुक्रवार रात में भी रिमझि़म बारिश का सिलसिला जारी रहा। हालांकि पारा सामान्य से दो डिग्री ऊपर जाकर 25.4 डिग्री पर पहुंचने से उमस भरी गर्मी बरकरार रही। शनिवार को बदली व ठंडी हवा के साथ दिन शुरू हुआ। दिन में बदली के बीच निकली धूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.