Kanpur News: बदली की धूप ने किया बेहाल, उमसभरी गर्मी से रही बेचैनी
कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। अषाढ़ के महीने में भी जिले के लोगों को बदली के बीच निकल रही धूप व उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। आसमान मे में छाने वाले बादल चकमा देकर निकल रहे हैं। जबकि गर्मी में बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था से उपभोक्ता बेहाल हैं। सोमवार को भी बदली की धूप व उमस भरी गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। झमाझम बारिश वाले जुलाई माह में कमजोर मानसून से जहां किसान बेहाल हैं। वहीं उमसभरी गर्मी से लोगों में बेचैनी बढ़ रही है। मौसम की बेरुखी के साथ ही तापमान में भी उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। रविवार रात में पारा सामान्य से सवा दो डिग्री ऊपरजाकर 27.6 डिग्री पर पहुंच गया। इससे बढ़ी उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हो गए। वहीं बिजली की ट्रिपिंग व फाल्ट से पंखे कूलर नहीं चल पाने के कारण लोग पसीने से तरबतर होकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.