Kanpur News: बदमाशों ने युवक को गोली मारकर तीन हजार रुपये लूटे
कानपुर, जुलाई 7 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर में भड़पुरा मोड़ के पास हाईवे किनारे सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने खिरवां गांव के एक युवक को गोली मारकर उससे तीन हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। डायल-112 पर सूचना देकर परिजन उसको उपचार के लिए सीएचसी डेरापुर ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसको मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया।खिरवां गांव का धीरज पुत्र बहादुर सिंह सोखानी हरियाणा की गैस सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में पैकिंग का काम करता है। उसकी बहन कश्मीरा देवी की शादी बीसलपुर में तय हुई है। इसी के चलते वह छुट्टी लेकर सोमवार को अपने घर आ रहा था। रात करीब एक बजे मंगीसापुर में ट्रक से उतरने के बाद वह पैदल घर जा रहा था। रास्ते में औरैया कानपुर हाईवे पर भड़पुरा मोड़ के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.