Kanpur News: बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर सजे सुरों और नृत्य के रंग
कानपुर, अक्टूबर 25 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर मेट्रो की 'शो योर टैलेंट' पहल के तहत रविवार को बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सीएसएफ प्रोडक्शंस के सहयोग से हुए कार्यक्रम में बच्चों से लेकर युवाओं और अन्य आयु वर्ग के कलाकारों ने नृत्य, संगीत, रैंप वॉक और संवाद अदायगी के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों पर यात्रियों और दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुए कार्यक्रम में बाल कलाकारों ने लोकप्रिय गीतों और भजनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद मॉडलिंग में रुचि रखने वाले युवाओं ने रैंप वॉक कर आत्मविश्वास और कला का परिचय दिया। प्रतिभागियों ने अलग-अलग परिस्थितियों के अनुरूप अभिनय और संवाद अदायगी भी की। कार्यक्रम के अगले चरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.