कानपुर, जुलाई 5 -- Kanpur News: कानपुर। कानपुर मेट्रो के 'शो योर टैलेंट' के तहत रविवार को बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर 'द नीट शो' संस्था के सहयोग से स्थानीय कलाकारों ने नृत्य, संगीत, काव्य पाठ और मिमिक्री की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। बाल कलाकार कीर्ति, सान्वी, आरोही, काव्या, सृष्टि, देवांश और आराध्या ने लोकप्रिय गीतों पर आकर्षक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। काव्य पाठ में प्रीति मौर्य ने 'इतनी बेचैन क्यों हो', अनुराग मिश्रा ने 'कहां चल दिए', संध्या ने 'एक बार तो कहकर देखा होता' और गौरी मिश्रा ने 'कोख की पुकार' सुनाकर दर्शकों को भावुक कर दिया। कठपुतली कलाकार हर्ष निषाद ने फिल्मी कलाकारों और कार्टून पात्रों की मिमिक्री से माहौल को खुशनुमा बना दिया। संगीत सत्र में शैलेंद्र- बेबी शर्मा, अंकित-साक्षी, अमित बाजपेयी-दिव्या, अर्चना-आरती, राहु...