Kanpur News: बच्चों ने किया एक वृक्ष, एक जीवन का मंचन
कानपुर, जुलाई 10 -- Kanpur News: कानपुर। किदवई नगर स्थित सेंट थॉमस स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान के तहत कक्षा तीन के बच्चों ने वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रार्थना सभा के दौरान छात्र-छात्राओं ने कविता, नाटक और नृत्य के माध्यम से पेड़ों को बचाने का संदेश दिया। एक वृक्ष एक जीवन एक ग्रह पर आधारित नाटक ने सभी को प्रभावित किया। बच्चों ने अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने और उसका संरक्षण करने का संकल्प भी लिया। यहां प्रधानाचार्य फादर थॉमस कुमार, श्वेता भाटिया, मरियम मैकार्टिस एवं प्रियंका विलियम उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- Kannauj News: विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.