Kanpur News: बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए परिवारों को श्रम कार्ड से जोड़ें: अपर श्रमायुक्त
कानपुर, अगस्त 24 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए बेहतर शिक्षा जरूरी है। इसलिए बच्चों के परिवारों को श्रम कार्ड से जोड़ें। ताकि, बच्चों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ मिल सके। यह बातें अपर श्रमायुक्त शमीम अख्तर ने कही। मछरिया में सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। बाल श्रम चित्रकला प्रतियोगिता में बेहतरीन कलाकारी करने वाले छह बाल चितेरों को अपर श्रमायुक्त ने पुरस्कृत किया। साथ 60 बच्चों को यूनिफॉर्म भी वितरित की। इस अवसर पर सहायक श्रम आयुक्त संतोष कुमार जादूगर, रामानंद पाठक, गौरव सचान केंद्र व्यवस्थापिका और कथा वाचिका रिचा पांडे आदि मौजूद थे। संचालन संस्था के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.