कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: चकेरी। लाल बंगला निवासी महिला के अनुसार बीती एक अगस्त की दोपहर को उनका बेटा इलाके के बच्चों के साथ घर के बाहर क्रिकेट खेल रहा था। तभी इलाके का युवक 27 वर्षीय राहुल भी वहां पर पहुंच गया। बच्चों द्वारा उसे क्रिकेट न खिलाने पर वह गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। बीच बचाव किया तो आरोपित ने पीड़िता को भी पीट दिया। आरोप है कि आरोपित ने कपड़े भी फाड़े और धमकाते हुए भाग निकला। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- Rampur News: मां-बेटे के साथ मारपीट करने में युवक पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...