कानपुर, नवम्बर 1 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव की आठ साल की बच्ची से तीन साल पहले हुए दुष्कर्म के मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद एडीजे कोर्ट संख्या-15 ने आरोपित के दोषी सिद्ध होने पर 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। सजा सुनाए जाने के बाद दोषी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। एडीजीसी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि देवराहट थाना क्षेत्र के एक गांव की आठ साल की बच्ची अपने पिता के साथ रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली बुआ के यहां तेरहवीं में शामिल होने आई थी। इसी गांव में रहने वाला शिशुपाल ने 24 मई 2023 को दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे रिश्तेदारों ने दोषी को पकड़ लिया और डायल- 112 पर सूचना देकर पुलिस के सुपुर्द ...