Kanpur News: बकाया बिल पर कनेक्शन काटने पर लाइनमैन से मारपीट
कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: सरसौल। नर्वल के मड़िलवां बिजलीघर में कार्यरत लाइनमैन महाराजपुर के नगरा निवासी रामकुमार ने बताया कि टौंस चौराहा निवासी पंकज पांडेय के पिता के नाम घरेलू कनेक्शन है। इसका कई वर्षों से बिजली का बिल जमा नहीं किया जा रहा था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पांच दिन पहले बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। शनिवार दोपहर रामकुमार विभागीय काम से टौंस चौराहे से निकल रहे थे। आरोप है कि पंकज पांडेय ने उन्हें रोक लिया। गालीगलौज कर कई थप्पड़ जड़ दिए और देख लेने की धमकी दी। नर्वल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया लाइनमैन की तहरीर पर आरोपित पंकज पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Basti News: गांव के एक व्यक्ति ने काट दिया बिजली का कनेक्शन, दर्ज हो गया मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.