Kanpur News: बंद रेलवे क्रॉसिंग के नीचे से बाइक निकाल रहे लोग
कानपुर, नवम्बर 5 -- Kanpur News: मूसानगर, संवाददाता। रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा के लिए लगाए गए फाटकों की अहमियत को लोग नजर अंदाज कर रहे हैं। ट्रेन आने पर फाटक बंद होने के बावजूद कई दोपहिया वाहन चालक उसके नीचे से बाइक निकालकर रेलवे लाइन पार करते हैं। लोगों की इस लापरवाही से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। रेलवे की सुस्त कार्रवाई के चलते ऐसे लोगों की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। मलासा क्षेत्र के कानपुर-झांसी रेल ट्रैक पर स्थित मलासा रेलवे क्रॉसिंग पर अक्सर ऐसा नजारा देखने को मिलता है। ट्रेन गुजरने के दौरान रेलवे कर्मचारी फाटक बंद कर देते हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग जल्दबाजी में अपनी जान जोखिम में डालकर बंद फाटक के नीचे से निकलने का प्रयास करते हैं। इनमें बाइक और स्कूटर सवारों के साथ साइकिल चालक भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, कई बार प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.