Kanpur News: बंद पड़ा 100 बेड का अस्पताल जल्द चालू होगा
कानपुर, नवम्बर 10 -- Kanpur News: कानपुर। शहरियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की खातिर भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने लखनऊ जाकर उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक और स्वास्थ्य विभाग के सचिव से मुलाकात की। सांसद ने कानपुर में लंबे समय से बंद पड़े 100 बेड के अस्पताल को शीघ्र संचालित कराने का मुद्दा रखा। बताया कि कानपुर जैसे बड़े औद्योगिक एवं जनसंख्या वाले महानगर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। 100 बेड का अस्पताल लंबे समय से बनकर तैयार है पर बंद पड़ा होने के कारण क्षेत्र की जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ब्रजेश पाठक ने आश्वासन दिया कि जनहित में इस अस्पताल को जल्द से जल्द चालू करा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.