Kanpur News: बंद घर का ताला तोड़ लाखों के आभूषण-नगदी चोरी
कानपुर, जुलाई 30 -- Kanpur News: कानपुर देहात। अकबरपुर रोड रूरा में एचडीएफसी बैंक के पास बंद मकान का ताला तोड़ चोर लाखों कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी व कीमती सामान चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह घर की सफाई के लिए पहुंचे उनके रिश्तेदार को ताला टूटा व सामान बिखरा पड़ा मिला। इस पर उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के साथ अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। रूरा कस्बे में अकबरपुर रोड किनारे एचडीएफसी बैंक के सामने मड़ौली गांव के रमाकांत मिश्रा अपना मकान बनाकर रह रहे हैं। गत 17 जुलाई को वह पत्नी सरोज मिश्रा के साथ अमरनाथ यात्रा पर गए हैं जबकि उनका पुत्र आशुतोष मिश्रा सोमवार को किसी काम से चेन्नई गया था। बुधवार रात में चोरों ने बंद मकान के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसने के बाद दो कमरों में रखी अलमारियों व बक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.