Kanpur News: बंदी के दिन थाने के सामने बिकी शराब
कानपुर, अक्टूबर 2 -- Kanpur News: चकेरी। गांधी जयंती के चलते शराब बंदी के बाद भी शराब ठेकों से दिन दहाड़े शराब की बिक्री होती रही। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो रामादेवी चौराहा स्थित चकेरी थाने के सामने शराब ठेके का है। जहां पर एक व्यक्ति बंद ठेके बाहर कुर्सी डालकर बैठा है और उसके आस पास दो युवक टहल रहे हैं। तभी एक युवक कुछ देर बाद शटर के नीचे शराब की बोतल लेकर निकलते दिख रहा है। बताया जा रहा है कि दिनभर शराब की ऐसे ही बिक्री होती रही। जबकि चकेरी थाना ठेके के सामने है। वहीं वायरल वीडियो में दो पुलिस कर्मी थाने के बाहर ठेके के सामने बात करते दिख रहे हैं। इसके बाद भी शराब बिकती रही। जिससे पुलिस की सख्ती का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि आपका अपना अखबारल हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की नहीं करता है। थाना प्रभारी अजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.