Kanpur News: बंगाली मोहाल में धर्मशाला का छज्जा गिरने से हड़कंप
कानपुर, अगस्त 14 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। बंगाली मोहाल में हल्की बारिश के बीच जर्जर धर्मशाला का एक हिस्सा भरा-भराकर अचानक गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त धर्मशाला के छज्जे के नीचे कोई नहीं था, जिससे अनहोनी टल गई। हालांकि, मलबे में दबने से चार स्कूटियां क्षतिग्रस्त होने के साथ आस-पास के घरों का नुकसान हो गया। वार्ड-98 बंगाली मोहाल स्थित अरुण आटा चक्की के पास शुक्रवार सुबह करीब 50 साल पुराना जर्जर धर्मशाला का करीब 8 से 10 फीट छज्जा अचानक गिरने से इलाके में अफरातफरी मच गई। तेज धमाका होने पर क्षेत्रीय लोग शोर मचाते हुए घरों के बाहर आ गए। वहीं मलबे की चपेट में अमित की स्कूटी समेत चार अन्य स्कूटियां आने से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि ईंट गिरने से विजय व विक्की की संपत्ति का नुकसान हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त धर्मशाला के नीचे कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.